फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हैंसर क्षेत्र में धान की खरीद न होने से किसान चिंतित

Tue, 02 Dec 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर क्षेत्र में धान की खरीद न होने से किसान चिंतित हैं। जरूरी कार्य के लिए किसान औने-पौने दाम पर व्यापारियों के हाथ धान बेचने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में सरकारी क्रय केंद्र न खुलने से वे परेशान हैं। ग्राम भैसहीं, औटना, बंसवारी गांव, तामा, मुंडेरा शुक्ल, गायघाट द्वितीय, भरतपूरा, पट्टी बड़गो के किसान धान बेचने के लिए दौड़ भाग कर रहे हैं। क्षेत्रीय किसान धर्मेंद्र सिंह, कमलेश सिंह, रघुनाथ सिंह, मदन राय, संजय राय, मृत्युंजय राय, गिरीश राय, मुन्ना राय, अमित गुप्ता आदि ने बताया कि धान की पैदावार किसानों के घर पहुंच रही है लेकिन सरकारी क्रय केंद्रों का कोई अता पता नहीं है। किसानों ने कहा कि पैदावार बेंच पाने के चलते रवि की तैयारी में बाधा उत्पन्न हो रही है। यदि समय रहते सरकारी क्रय केंद्र संचालित नही हुए तो अधिकांश अपनी जरूरतें पूरा करने के लिए व्यापारियों के हाथ शोषण का शिकार बनेंगे। इस संबंध में एसडीएम धनघटा सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शीघ्र धान क्रय केंद्र संचालित कर दिए जाएंगे। इसके लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें