फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: समय माता मंदिर के पास लगे पिलर को हटाने की मांग

Tue, 02 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने समय माता मंदिर वाली सड़क पर नगर पालिका के जरिए लगाए गए पिलर को हटाने की मांग की। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर शरण पाठक ने कहा कि समय माता मंदिर के बगल से रास्ता निकलता है जो सब्जी मंडी वाली सड़क पर मिलता है। इस रास्ते से प्रतिदिन लोग आते-जाते हैं। लेकिन, एक सप्ताह पूर्व नगर पालिका ने पिलर लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। इससे इस मार्ग से बाइक सवार व अन्य का आवागमन नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ताओं ने एडीएम न्यायिक से रास्ते से पिलर हटवाने की मांग की। एडीएम न्यायिक ने ईओ को पिलर को हटाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें