फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चोरमा रेगुलेटर पर पंप हाउस निर्माण की किसानों को जगी आस

Tue, 11 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बखिरा झील के पानी से क्षेत्र के 11 गांव प्रभावित होते हैं। किसान इसको लेकर काफी परेशान होते हैं। लंबे समय से चोरमा रेगुलेटर पर पंप हाउस निर्माण अधर में है। मुख्यमंत्री के आगमन पर किसानों को चोरमा रेगुलेटर पर पंप हाउस निर्माण की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

इसको लेकर मेंहदावल क्षेत्र के विधायक अनिल त्रिपाठी ने रेगुलेटर पर पंप हाउस निर्माण के लिए जिला प्रशासन से लेकर शासन तक पहल किया है। गंडक विभाग की ओर से शासन के निर्देश पर पंप हाउस कैनाल के लिए आगणन भी भेज दिया गया है।
मेंहदावल के 11 गांव प्रत्येक बरसात के माैसम में बखिरा झील के पानी से प्रभावित होते हैं। इस झील के पानी से गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के किसान भी प्रभावित होते हैं। हर बरसात में इस झील के पानी से फसल नष्ट हो रही है। बैंक से केसीसी कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान फसल नष्ट होने पर परेशान होते हैं। पंप हाउस निर्माण का एस्टीमेट शासन में पहुंचने के बाद लंबित पड़ा हुआ है। किसान बैजनाथ, जगदंबा तिवारी, पूर्व प्रधान निरंजन विश्वकर्मा, जयराम यादव, बैद्यनाथ तिवारी व अन्य लोगों का कहना है कि चोरमा रेगुलेटर पर पंप हाउस निर्माण में सैकड़ों एकड़ फसल को जलमग्न होने से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें