फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भू-अभिलेख मिला तो खिल उठे किसानों के चेहरे

Mon, 25 Sep 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। 25 वर्ष से गायब भू अभिलेख मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। छपरा मगर्बी, अगापुर गुलरिहा और चपरा पूर्वी के किसानों ने रविवार को नेतवापुर चौराहे पर भाजपा नेता नीलमणि का स्वागत किया। किसानों ने कहा कि 25 वर्षों से भू-अभिलेख गायब होने के कारण यहां के लोग सरकारी योजनाओं से वंचित थे। नीलमणि ने राजस्व परिषद अध्यक्ष के समक्ष समस्या को उठाया तो समाधान हो गया। अब यहां के किसान सरकारी योजनाओं का लाभ पाने लगेंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता नीलमणि ने कहा कि जनता की समस्या का समाधान कराना सभी जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य होता है। अपने कर्तव्य के पालन में कभी न तो पीछे थे और न ही पीछे रहेंगे। यहां के लोग भू अभिलेख गायब होने की वजह से नुकसान उठा रहे थे। उनकी समस्याओं का समाधान बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था। अधिकारियों की उदासीनता के कारण किसान परेशान हो रहे थे। इस मौके पर छपरा मगर्बी के प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र यादव, अगापुर गुलरिहा के प्रधान राम सुरेश, चपरा पूर्वी के प्रधान हरिराम यादव ने कहा की इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को कई बार शिकायती पत्र दिया गया। राजस्व परिषद को भी पत्र लिखा गया, लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। इस कार्य को भाजपा नेता नीलमणि ने बगैर बिलंब के किए कराकर यहां के लोगों का दिल जीत लिया है। इस दौरान अनुभव शुक्ला, नरेंद्र पांडेय, विजय चौधरी, हरेंद्र कुमार, हारुन अंसारी, सूरज जायसवाल, नेबूल मिश्रा, पिंटू चौधरी, अवधेश उपाध्याय, ऋतिक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें