फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएपी के लिए आपस में भिड़े किसान

विज्ञापन
साधन सहकारी समिति छपरा मगर्बी में डीएपी खाद के लिए लगी किसानों की भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
डीएपी के लिए आपस में भिड़े किसान
विज्ञापन

भीड़ के चलते खाद का वितरण करने से कतरा रहे सचिव
धनघटा (संतकबीरनगर)। इंतजार के बाद साधन सहकारी समितियों और दुकानदारों के वहां डीएपी पहुंची तो खाद खरीदने के लिए किसान उमड़ पड़े। दुकानों पर हुई भीड़ के बीच निजी विक्रेता तो खाद का वितरण कर लिए, लेकिन साधन सहकारी समितियों के सचिवों के लिए मुश्किल हो गया।
खाद खरीदने को लेकर शुक्रवार देर शाम जिगिना में किसानों शोर शराबा किया। शनिवार को साधन सहकारी समिति खाजो पर किसान आपस में मारपीट कर बैठे। किसानों के बीच हो रहे विवाद को देख समिति के सचिव गोदाम बंद कर चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों और दुकानदारों के वहां डीएपी पहुंची तो मिलना मुश्किल हो गया। आरोप है कि दुकानदार मांग का फायदा उठाते हुए मनमाने कीमत पर खाद का वितरण करना शुरू कर दिए। इसके बाद खाद समाप्त हो गई और अधिकतर लोग बगैर खाद लिए घर लौट गए।
शुक्रवार शाम साधन सहकारी समिति जिगिना में सचिव खाद का वितरण कर रहे थे। वहां पर सुबह से लाइन में खड़े लोगों को खाद न देकर जान पहचान वालों को देने लगे। इससे किसान आक्रोशित हो गए और शोर शराबा करने लगे तो सचिव गोदाम बंद कर चले गए। शनिवार दोपहर साधन सहकारी समिति खाजो में खाद का वितरण शुरू हुआ तो यहां भी सचिव प्रभावशाली लोगों को खाद देने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान कतार में आगे-पीछे खड़ा होने को लेकर दो किसान आपस में भिड़ गए। किसानों के बीच हो रही मारपीट को देखकर समिति के सचिव गोदाम बंद कर चले गए। साधन सहकारी समिति खाजो के सचिव विशाल कुमार का कहना है कि खाद का स्टाक कम है और मांग अधिक है। बगैर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें