संतकबीरनगर। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में तोरिया, लाही के बुवाई का उपयुक्त समय चलने के साथ-साथ दलहनी फसलों के बुवाई का समय भी समीप आ रहा है। यदि फसल की बुवाई समय पर अच्छी गुणवत्ता के बीज द्वारा की जाए तो फसल के वानस्पतिक वृद्धि के साथ-साथ उसका उत्पादन भी अधिक होगा।
राज्य सहायतित निशुल्क तिलहन एवं दलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों के द्वारा निशुल्क तोरिया बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक अगस्त से 31 अगस्त तक की गई थी। लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत बुकिंग न होने के कारण अवशेष 82 मिनीकिटके लिए पुनः ऑनलाइन बुकिंग 13 सितंबर तक आगे बढ़ा दी गई है।
साथ ही राई, सरसों एवं दलहन मिनीकिट यथा चना, मटर, एवं मसूर की ऑनलाइन की बुकिंग 25 सितंबर तक निर्धारित की गई है। संवाद