फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश में भीगी फसल सुखाने में जुटे किसान

Fri, 11 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खेत में बांधकर रखी हुई किसान के गेहूं की फसल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में बारिश के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं की कटाई जो अपने पूरे उफान पर थी, वह बारिश होने से बाधित हो गई है। किसान अपने खेतों में गेहूं की फसल को सुखाने में लगे हैं। अगर दो दिनों तक धूप बनी रही तब जाकर गेहूं की कटाई एक बार फिर शुरु हो सकेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर दी थी और मड़ाई नहीं कर पाए थे, उन्हें ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा है। कारण यह है कि फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है। शुक्रवार को किसान बची फसल को सुखाने में लगे रहे, लेकिन खेतों में नमी होने के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं जिन किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है, उन्हें भी इंतजार करने के सिवा कोई अन्य विकल्प नहीं दिख रहा है।
किसान रामफल, दशरथ यादव आदि ने बताया कि खेतों में अभी पानी लगा हुआ है। जिसके कारण कटाई व मड़ाई संभव नहीं दिख रही है। अब दो से तीन दिन इंतजार करेंगे और खेतों में नमी दूर होने के बाद फसल की कटाई और मड़ाई करेंगे। किसानों को इस बात की भी चिंता है कि बारिश के चलते बालियां काली हो जाएंगी और उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक तेज धूप होगी, इससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
कुमार गंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि मौसम बदल रहा है और दो से तीन दिन तक धूप रहेगी। इसके बाद किसान फसल की कटाई और मड़ाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें