फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पौली ब्लाॅक में धान खरीद न होने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। पौली क्षेत्र मे संचालित धान क्रय केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही है। तहसील में सत्यापन की लंबी प्रक्रिया, आई स्कैनर मशीन की तकनीकी समस्याएं जहां समस्या बनी हुई है वही मिल का अलॉटमेंट न होना व बोरा उपलब्ध न होने की समस्या धान खरीद में मुख्य बाधा बनी हुई हैं। समस्या का निदान न होने के कारण कई किसान क्रय केंद्रों पर जाने के बाद निजी आढ़तों पर कम दाम में धान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

परशहर गांव निवासी चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, मनोज कुमार त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, इंद्रजीत चौधरी, किसान रामपाल, विनोद, राजेश , हरिराम आदि ने बताया कि धान बेचने का पंजीकरण कराने के बाद तहसील में सत्यापन के लिए चक्कर काट रहे थे। किसी तरह सत्यापन हो गया अब केन्द्र पर नेटवर्क की दिक्कत से दो दिन से आई स्कैन के लिए दौड़ रहे है। केन्द्र प्रभारी निहैला राजेश गौतम ने बताया कि अब तक कुल सत्तर कुन्तल धान की खरीदारी की गई। 50 किसानों का आई स्कैनर हो गया है। किसान जैसे ही धान लेकर आते है। धान तौल लिया जाता है। बोरा न मिलने और मिल का अलॉटमेंट न होने के कारण धान की खरीद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें