फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धान क्रय केंद्र बंद होने से किसान परेशान

Mon, 22 Dec 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बंद पड़ा धान क्रय केंद्र खाजो -संवाद
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक के खाजो में स्थित धान क्रय केंद्र पर तीन दिन से ताला लटक रहा है। धान बेचने क्रय केंद्र पहुंच रहे किसान खाली हाथ लौटने को विवश हैं।
विज्ञापन

हैंसर ब्लाॅक क्षेत्र के बड़गो निवासी रघुनाथ सिंह, संजय राय, रविन्द्र राय, धर्मेंद्र सिंह, मदन राय आदि किसानों ने बताया कि सहकारी समिति खाजो को क्रय केंद्र बनाया गया है। इसकी दूरी अधिकांश गांवों से 5 से 10 किमी है। क्रय केंद्र लगातार बंद रहने से किसानों को सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेचना मुश्किल हो रहा है। किसानों का कहना है कि पिछले माह एसडीएम से शिकायत की गई थी कि परिवहन लागत अधिक होने के कारण दूर दराज स्थित धान केंद्र तक ले जाना नामुमकिन हो गया है।
उक्त क्रय केंद्र से जुड़े अधिकांश किसानों का सत्यापन भी नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि क्रय केंद्र बंद होने की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें