फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छुट्टा पशुओं से किसान परेशान, पकड़ने की गुहार

Thu, 01 Jan 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धर्मसिंहवा क्षेत्र में खेतो मे छुट्टा पशु फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए-संवाद
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। सांथा क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। रैधरपार, कसया जमया मेंहदूपार अतरीनानकार टोटहा आज सिवान में छुट्टा पशु गेहूं की फसल को बर्बाद कर रहे है। किसान, ब्रह्मानंद उपाध्याय, जोगिन्दर, रामरूप, संदीप आदि ने बताया कि नील गाय खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर दे रही है। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। नीलगायों को भगाने के लिए किसान नए-नए तरीके अपना रहे हैं लेकिन समस्या का निदान नहीं हो रहा है। कड़ाके की ठंड में रात भर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। छुट्टा जानवर लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें