रोसयाबाजार। इस समय रबी की बोआई (गेहूं, चना, मसूर आदि) का मध्य सीजन के दौरान साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद की किल्लत है। इससे समितियों पर ताले लटके हुए हैं और वितरण व्यवस्था ठप है।
विज्ञापन
इतना ही नहीं सरकारी समितियों पर खाद न मिलने के कारण किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर डीएपी जो समिति में करीब 1450 रुपये की है, वह निजी दुकानों पर 1,800 से 2,000 रुपये में खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। संवाद