फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

Sat, 07 Dec 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एनएचएआई पर मनमानी का आरोप लगा रहे आरोप
विज्ञापन


धनघटा। भंडा से बेलौरी तक करीब चार किलोमीटर की दूरी में राम जानकी मार्ग के लिए अधिग्रहित जमीन का वाजिब मुआवजा न मिलने से किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि भंडा से बेलौरी तक सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, लेकिन बढ़ी हुई चौड़ाई में पड़ने वाली जमीन का मुआवजा किसानों को नहीं दिया जा रहा है। अधिक जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर किसान आंदोलित हैं। शुक्रवार को किसानों ने मलौली में प्रदर्शन किया।

किसान राम कृति पांडेय, सदानंद, सूर्यनारायण, बसंत तिवारी, चंद्रभान, श्रीराम आदि का कहना है कि राम जानकी मार्ग को नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के भंडा से बेलौरी तक चार किलोमीटर में फोरलेन बनाया जा रहा है, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ने से किसानों की जमीन अधिक ली जा रही है। उसके एवज में जमीन का मुआवजा किसानों को नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए कई बार एनएचएआई के अधिकारियों से मुआवजे की बात कही गई लेकिन अभी तक इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा राशि नहीं मिल जाती है, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। अपनी मांग को लेकर किसान शुक्रवार को मलौली में प्रदर्शन किए। एनएचएआई के सलाहकार अमित कुमार तिवारी का कहना है कि किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा दिया जा रहा है। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें