फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: फसल को बर्बाद कर रहे नीलगाय और छुट्टा पशु

Sun, 12 Feb 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रतजगा करने को मजबूर हैं किसान, फिर भी फसल नहीं बचा पा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। छुट्टा पशुओं और नीलगाय से किसान परेशान हैं। रतजगा करने के बाद भी फसल नहीं बचा पा रहे हैं।
क्षेत्र के माझा में स्थित मखदुमपुर, मटौली, तेजपुर, भोतहा, नारायनपुर, मडपौना, किशनपुर आदि गांव के किसानों का कहना है कि सरसों और गेहूं की फसल को पशु बर्बाद कर दे रहे हैं। किसान रामलोटन, संजय, सुनील, सत्यजीत आदि का कहना है कि रात में जाकर खेत में फसल की रखवाली तो की जा रही है, लेकिन जरा सा मौका मिलते ही झुंड के झुंड नीलगाय और छुट्टा पशु खेत में पहुंचकर नुकसान कर दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है की छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में रखे जाने की व्यवस्था भले ही सरकार की हो लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें