फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: शहरवासियों को जल्द मिलेगी पार्क व ओपन जिम की सुविधा

Sun, 12 Feb 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के सामने बनकर तैयार हुआ पार्क। संवाद
विज्ञापन
- कलेक्ट्रेट के पीछे पार्क बनकर तैयार, मनोरंजन के साधन उपलब्ध
विज्ञापन

- टहलने के लिए बना है पाथ वे, साज-सज्जा का कार्य पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के लोगों को पार्क की सुविधा जल्द मिलेगी। कलेक्ट्रेट के पीछे पार्क बनकर तैयार है। साज-सज्जा का कार्य पूरा हो चुका है। सुबह-शाम सैर करने वालों के लिए पाथवे भी तैयार हो गया है। जल्द ही दीनदयाल उपाध्याय पार्क का लोकार्पण होगा। इसको लेकर उद्यान विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ओपन जिम भी बनकर तैयार हो गया है।
वर्ष 1997 में संतकबीरनगर जनपद का गठन किया गया। खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख है। जिले का गठन होने के बाद से यहां पर पार्क की मांग होने लगी, लेकिन पार्क के लिए समुचित जगह नहीं मिल पा रही थी। काफी खोजबीन के बाद जिला उद्यान विभाग ने कलेक्ट्रेट के पीछे और बीएसए कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन को पार्क के लिया चिह्नित किया था। 12 मार्च 2020 को तत्कालीन मंत्री श्रीराम चौहान और सांसद प्रवीण निषाद ने पार्क के लिए भूमि पूजन किया। निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट भी पास हुआ, तभी से पार्क का निर्माण चल रहा था। अब निर्माण पूरा हुआ है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए सभी साधन लग चुके हैं। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही पार्क के चारों तरफ पाथवे का निर्माण हुआ है। जगह-जगह रंग-बिरंगी लाइटें लगी हैं। पार्क के बीच में फब्बारा भी है।
शहर निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव, राहुल प्रजापति, बजरंगी लाल विश्वकर्मा आदि का कहना है कि शहर में कोई निर्धारित स्थान न होने की वजह से वह लोग सुबह के समय सड़कों पर टहलते हैं। अब पार्क बन कर तैयार हो गया है तो वह लोग पार्क में अपनी व्यायाम आदि करेंगे। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध है।

0000000000000000

मोती चौराहे के पास बना है ओपन जिम
संतकबीरनगर। शहरवासियों की सेहत सुधारने के लिए नगर पालिका ने मोती चौराहा से एचआरपीजी कॉलेज के तरफ जाने वाले मार्ग पर ओपन जिम तैयार कराया है। इस पर लगभग 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बन जाने से लोगों को व्यायाम आदि करने में सुविधा उपलब्ध होगी। जल्द ही इसका भी उद्घाटन नगर पालिका कराएगी।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का निर्माण पूरा हो चुका है। पार्क में हरियाली लाने के लिए पौधे आदि लगाए जा चुके हैं, जल्द ही पार्क को आम जनता के लिए खोला जाएगा, इसके लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत कर उद्घाटन कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- संतोष दुबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें