फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जयंती पर याद किए गए किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत

Wed, 07 Feb 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की पूर्वांचल इकाई ने मंगलवार को कबीर चौरा स्थित सत्संग भवन में महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


भाकियू के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी ने कहा कि संगठन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे। जिन्होंने देश के किसानों के हित और हक की लड़ाई आजीवन लड़ी। हमेशा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ किसानों के साथ संघर्ष किया। जनार्दन मिश्रा ने उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि देश व प्रदेश की सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ 16 फरवरी को किसान कृषि कार्य को बंद सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। इसके साथ ही आगामी 14 मार्च को जंतर मंतर दिल्ली में भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर होने वाले प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रणनीति बनाई गई। पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुभाष चंद किसान ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रत्येक पदाधिकारी से कम से कम दस लोगों को जोड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन

बैठक में शोभाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, रामसागर चौधरी, रमाशंकर यादव, इंद्रेश कुमार, राम चंद्र चौधरी, विनोद कुमार, रामकेवल वर्मा, मंगल प्रसाद, राममूरत, हृदयराम यादव, रामदरश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें