फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घंटों चली कवायद... नहीं हो सका ईओ और अध्यक्ष में समझौता

Wed, 07 Feb 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व अधिशासी अधिकारी और पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी पर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सोमवार देर शाम दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश हुई लेकिन बात नहीं बनी। सूत्रों के अनुसार ईओ भी मामले में तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं।

मेंहदावल नगर पंचायत कार्यालय के ऊपर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज का आवास है। बृहस्पतिवार को उनका स्थानांतरण हो गया। शासन ने इस नगर पंचायत में पंकज कुमार के रूप में नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती कर दी है। शुक्रवार को नए अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार नगर पंचायत कार्यालय आए तो कुछ लोग उनको ऊपर लेकर आवास दिखाने गए। आवास पर ताला लगा हुआ था तथा अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज मौजूद नहीं थे। उनकी गैरमौजूदगी में आवास का ताला खोलने की जानकारी जब ईओ संदीप कुमार सरोज को हुई तो उन्होंने इस पर आपत्ति दर्ज कराते हुए नगर पंचायत के एक प्राइवेट कर्मचारी के मोबाइल पर फोन करके नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ऑडियो वायरल हुआ तो नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद ने अधिशासी अधिकारी पर गाली देने का आरोप लगाते हुए मेंहदावल पुलिस को तहरीर दी। उक्त मामले में सोमवार को देर शाम दोनों पक्ष थाने में जुटा रहा। देर रात तक सुलह समझौते की बात चलती रही लेकिन मामला नहीं निपट पाया। पुलिस का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद वायरल ऑडियो के आधार पर दी गई तहरीर पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी हुई हैं। सुलह समझौता के दौरान उनके प्रतिनिधि रमेश निषाद अपने समर्थकों के साथ थाने पर मौजूद रहे लेकिन मामला नहीं निपट पाया। थानाध्यक्ष आर के मिश्रा का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर के मामले में जांच चल रही है। दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया था। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें