फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे में फिसल कर गिरने से किसान की मौत

Sat, 17 Aug 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के सिंदुरिया गांव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में बुधवार की रात 10 बजे नित्य क्रिया के लिए गए किसान की फिसल कर पोखरे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिंदुरिया गांव निवासी योगेंद्र यादव (44) वर्ष पुत्र विश्वनाथ यादव बुधवार की रात भोजन करने के बाद लगभग 10 बजे नित्य क्रिया करने के लिए घर के पास में स्थित पोखरे के पास गया, जहां अंधेरे में पोखरे में फिसल गया, जिससे वह पानी में डूब गया। सुबह परिजनों ने पोखरे में योगेंद्र का शव देखा। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक योगेंद्र की दो लड़कियां हैं, जिनमें बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है छोटी अभी अविवाहित है। खेती किसानी कर के घर का कार्य चल रहा था। पति की मौत के बाद पत्नी शांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें