फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पत्ती जलाने के दौरान जिंदा जला किसान

विज्ञापन
हुली थाना क्षेत्र के मझगावॉ मे बृद्ध की जलकर हुई मौत की जांच करती पुलिस । - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
गन्ने की पत्ती जलाने के दौरान जिंदा जला किसान
विज्ञापन

- बहू की शोर पर जुटे ग्रामीण, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली क्षेत्र के मझगावां गांव में मंगलवार को खेत में गन्ने की पत्ती जलाने के दौरान आग की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। किसान को ढूंढते हुए बहू मौके पर पहुंची और शोर मचाई तो आसपास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मझगांव गांव निवासी 65 वर्षीय राम तिलक पुत्र राम सनेही मंगलवार को दोपहर में घर से यह कहकर निकले कि वह गन्ने के खेत की पत्तियां जलाने जा रहे हैं। खेत में पहुंचकर उसने गन्ने की पत्तियों में आग लगा दी। आग बढ़ी तो वह उसकी चपेट में आ गए। कुछ देर बाद खेत में किसान को ढूंढने पहुंची उसकी बहू ने खेत में उनको मृत देखा तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंचे हरिहरपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह, कांस्टेबल कमलेश यादव, भानू प्रकाश यादव व राजा राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके पर जांच पड़ताल की। किसान की मौत से परिवार सदमे में है। मृतक की पत्नी तिलजा देवी, पुत्र सुबास व रामभजन का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़
हरिहरपुर। मझगावां गांव निवासी वृद्घ किसान राम तिलक की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची भीड़ में इस बात की चर्चा रही कि कुछ दिन पूर्व मृतक की बड़ी बहू की मौत हुई थी अब किसान राम तिलक की मौत हो गई। गरीबी में जीवन बसर कर रहे किसान के परिवार पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के छोटे पुत्र राम भजन की पत्नी ने बताया कि ससुर बिना कुछ खाए खेत में गन्ने की पत्तियां जलाने के लिए कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक जब वापस नहीं आए तो उन्हें ढूंढते हुए खेत में पहुंची, जहां जलकर उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें