फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खेत की होगी बनेगी आईडी, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी

Wed, 19 Jun 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खेत में किसान को कब किस फसल की बोआई करना लाभकारी होगा। किस फसल में कितना खाद पानी देना है। इसके लिए एक क्लिक पर किसान को सारी जानकारी मुहैया होगी। अब एग्री स्टैक के तहत जिले के हर खेत की आईडी बनेगी। इसके लिए किसान रजिस्ट्री होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का पात्र किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन का पत्र आने के बाद कृषि विभाग अभियान चलाकर किसान रजिस्ट्री का काम शुरू करेगा। जिले में एक लाख हेक्टेयर में रबी, खरीफ और जायद की फसलों की खेती होती है। दो लाख 75 हजार पंजीकृत किसान खेतीबारी करते हैं। लेकिन अभिलेखों में तकनीकी दिक्कतों संग अन्य कमियोंं के कारण बड़ी संख्या में किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसके लिए सरकार एग्री स्टैक के तहत किसान रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विकसित मोबाइल एप पर सभी गाटों को आधार से लिंक कराया जाएगा। इसमें किसान का नाम, पिता का नाम, सह खातेदार का नाम, गाटे में किसान का अंश, मोबाइल नंबर, ई-केवाईसी सभी रजिस्ट्री में दर्ज किया जाएगा। इससे किसान को आपदा एवं सूखा आकलन में फायदा मिलेगा।
जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने बताया कि अभियान शुरू हो गया है। इसमें राजस्व विभाग, लेखपाल, पंचायत एवं उद्यान विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाएंगे। इसके माध्यम से किसानों के खेत का रकबा, मिट्टी का प्रकार और सिंचाई के साधन सहित अन्य जरूरी जानकारियां दर्ज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें