फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: टीवी से चिपके रहे प्रशंसक, भारत की जीत पर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार में फोड़े पटाखे, टीम को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर खेल प्रेमियों ने खुशी मनाई। न्यूजीलैंड से जीत पर लोगों ने पटाखे फोड़े। लोगों ने कहा कि आखिरकार भारतीय टीम में टी-20 मैच में कमाल कर दिखाया। विश्व कप विजेता बनने पर प्रशंसकों ने खुशी मनाई।
तिलकूपुर गांव के फूलचंद यादव ने कहा कि खुशियों का ऐसा पल कभी-कभी ही आता है। हमारी टीम ने पहली बार यह करिश्मा महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में कर दिखाया था। इसके बाद 2024 में रोहित की सेना ने इस करिश्मे को दोहराया। तीसरी बार फिर से इसे अंजाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

मड़पौना के हरिप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि जब से टूर्नामेंट शुरू हुआ था तभी से टीम के बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर आशा थी। जब टीम ने 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 159 पर ढेर कर दिया तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

इसी तरह से अवनीश कुमार, धर्मवीर समेत अन्य प्रशंसकों ने टीम की जीत पर टीम को बधाइयां दीं। इन लोगों ने कहा कि हर मैच में टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। हम लोग भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें