घरवालों ने की अपहरण की शिकायत, युवती आर्केस्ट्रा में डांस करती मिली
- धनघटा क्षेत्र के एक गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के परिजनों ने सोमवार को धनघटा पुलिस को सूचना दी कि उनकी 18 वर्षीय बेटी का गांव निवासी युवक ने अपहरण कर लिया है। सूचना के कुछ ही देर बाद पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने लाई। उसके बाद युवती की तलाश में जुट गई। देर रात युवती बसवारी गांव में आई बरात में आरकेस्ट्रा में डांस करते हुए पकड़ी गई।
युवती के परिजनों ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को गांव निवासी युवक उस समय अपहृत कर लिया जब वह नृत्य क्रिया के लिए खेत की तरफ गई थी। एसओ आरके गौतम ने बताया कि युवती बसवारी गांव में आर्केस्ट्रा में डांस कर रही थी। उसी समय उसे पकड़ा गया। युवक और युवती के बीच में प्रेम प्रसंग था। इस मामले में अभी युवती के परिजन तहरीर नहीं दिए हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।