फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी की आस अधूरी

विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबद दो पर सीट पर नही लगा छाजन।संवद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी की आस अधूरी
विज्ञापन

- प्लेटफार्म दो पर बैठने के लिए लगे बेंच पर नहीं लगा शेड
- डिस्प्ले बोर्ड खराब होने से ट्रेनों की नहीं मिल पाती है सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ी लगाने की आस अधूूरी रह गई है। पिछले दिनों रेलवे स्टेशन के निरीक्षण में आए पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम संजय यादव ने इसकी संभावना को ही खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया था कि रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर लिफ्ट लग गया है, जिससे इसकी जरूरत नहीं है। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की बात करें तो प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर कुछ दूर तक शेड बने हैं, यहां पंखों का भी इंतजाम है, लेकिन आगे के कई बेंचों पर अब तक शेड नहीं लगाए गए हैं। गर्मी में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
यही नहीं यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए लगी टोटियों से गर्म पानी निकल रहा है। वहीं, ट्रेनों के आवागमन की जानकारी के लिए लगा इलेक्ट्रानिक बोर्ड खराब है। जिसके कारण ट्रेनों के आगमन के समय यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शहर से होकर रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए बनी त्रिपाठी मार्केट से माल गोदाम की तरफ जाने वाला मार्ग बदहाल है। टिकट वेडिंग मशीनें काम नहीं कर रही हैं। जिससे लोगों को टिकट के लिए लंबी लाइन में लगने की मजबूरी है। शहर के निवासी राम दयाल, महेंद्र कुमार आदि ने कहा कि यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए रेलवे प्रशासन को कदम उठाना चाहिए।
वाटर वेडिंग मशीन का कांट्रैक्ट खत्म
रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर चार वाटर वेडिंग मशीन लगाए गए हैं, इससे यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा था। कोविड महामारी के चलते कुछ दिनों के लिए वाटर वेडिंग मशीन बंद कर दी गई थी, अब सब कुछ सामान्य है तो वाटर वेडिंग मशीन चालू करने की मांग हो रही है, लेकिन वर्तमान में इसका कांट्रैक्ट समाप्त हो गया है। जिससे यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वाटर वेडिंग मशीन का कांटैक्ट समाप्त हो गया है। नए सिरे से कांटैक्ट के लिए प्रयास किया जा रहा है। अन्य समस्याओं को भी जल्द ही दूर कराया जाएगा।
- एके गौड़, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें