फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनचलों पर रहेंगी निगाहें...पांडाल के पास सादे कपड़े में तैनात रहेगी पुलिस

Sun, 28 Sep 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में दुर्गा पूजा के त्योहार में मनचलों पर निगाह रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस टीम को तैनात किया जाएगा। इस दौरान आने जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। महिला व बालिकाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी करने वाले शोहदों पर पुलिस लगाम लगाने का काम करेगी। पिछले दो दिनों में 42 मनचलों पर कार्रवाई के साथ ही दस आरोपियों के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद, बेलहरकला, बखिरा व दुधारा थाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन

महिला अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस लिया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही शोहदों व मनचलों पर कार्रवाई करने का काम तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में पुलिस ने शोहदों व मनचलों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दो केस दर्जकर पटखौली निवासी रंजन शाह व अनई निवासी संजय के खिलाफ कार्रवाई की।
बखिरा पुलिस मेंहदावल के बाराखाल निवासी हरिओम यादव व जमोहरा निवासी फूलचंद, बेलहरकला थाना पुलिस ने गनवरिया निवासी रामभवन, बेलहरकला निवासी आलमगीर व अब्दुल हमीद, सांथा निवासी राजन मद्धेशिया और दुधारा थाना पुलिस ने मोहम्मदगढ़ निवासी पवन कुमार और रक्साकला निवासी इंतजार अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं पुलिस ने नाबालिग शोहदों के मामले में उनके परिजनों को मामले की जानकारी देकर माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

इधर, रामनवमी पर होने वाले दुर्गा, पूजा व रामलीला में बढ़े हुए भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी तेज कर दिया है। दुर्गा पांडाल समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़े में पुलिस टीम को तैनात किया गया है। जो महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़खानी व अभद्रता करने वाले शोहदों पर लगाम लगाने का काम करेंगे।
कोट
मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो व महिला बीट पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लगातार जांच व चेकिंग उच्चाधिकारियों के देखरेख में कर रहे हैं। सादे कपड़े में भी पुलिस टीम को दुर्गा पांडाल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है। जो शोहदों व मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

-सुशील कुमार सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें