फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच हजार ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी युवक ने मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के जरिये धमकी देकर रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, एक मोबाइल नंबर से फोन कर पांच हजार रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। डर के कारण उसने पांच हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार और रुपये देने का दबाव बना रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरैना निवासी शैलेष कुमार पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी ने मोबाइल फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया। फोन करने वाले ने पांच हजार रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाकर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी। इससे वह और उसका परिवार भयभीत हो गया। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसे पुरैना गांव स्थित काली माता मंदिर के पास ईंट के नीचे पांच हजार रुपये रखने के लिए कहा। डर के कारण उसने वहां रकम रख दी। बाद में रकम वहां नहीं मिली। इससे पहले भी वह अपने खाते से पांच हजार रुपये निकालकर आरोपी को दे चुका था। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी फोन, व्हाट्सएप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लगातार दोबारा रकम की मांग कर रहा है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें