सेमरियावां सीएचसी का निरीक्षण करती महिला आयोग की सदस्य-स्रोत सूचना
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां का शनिवार को सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश जनक नंदिनी निषाद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था खराब पाए जाने नाराजगी जताई। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया।
शनिवार को दोपहर करीब एक बजे उत्तर प्रदेश महिला राज्य महिला आयोग सदस्य सीएचसी सेमरियावां पहुंचीं। सीएचसी परिसर तथा साफ-सफाई के अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी ली। उपस्थित पंजिका काे देखा। इसके बाद स्टाफ कौशल, कार्य गुणवत्ता, जांच सुविधाएं, ओपीडी, मरीजों का आवागमन आदि की गहनता से जांच की। वार्ड में भर्ती मरीजों व दवा वितरण कक्ष के सामने लाइन में लगे मरीजों व तीमारदारों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
इस दौरान डाॅ. जावेद अख्तर, डाॅ. हिमांशु, चौधरी, डाॅ. तौहीद, बीपीएम राजेश पाण्डेय, फार्मासिस्ट अखिलेश श्रीवास्तव, आईओ कौसर खान, डेंटल हाइजेनिस्ट अवधेश मिश्रा, ब्लाक लेखा प्रबंधक राजेश पाण्डेय, सुरेंद्र कुमार आदि माैजूद रहे।