फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया, कैसे लगेगी फाइलेरिया पर रोक

विज्ञापन
-विशेषज्ञों ने बताया, कैसे लगेगी फाइलेरिया पर रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सभागार में फाइलेरिया नियंत्रण के तहत 10 से 14 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।  
विज्ञापन

प्रशिक्षण में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, सहायक शोध अधिकारी, प्रतिरक्षण अधिकारी, हेल्थ सुपरवाइजर, बीएचडब्लू को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान बनाने, प्रचार-प्रसार करने, दवाओं के खिलाने के तरीके एवं कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के समन्वय से अवगत कराया गया। अपर सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने फाइलेरिया रोग से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। सीएचसी खलीलाबाद के अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ. वीपी पांडेय ने फाइलेरिया रोग से होने वाले लिम्फेडोमा मैनेजमेंट एवं हाइड्रोसील ऑपरेशन के बारे में बताया। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने फाइलेरिया कार्यक्रम की सफलता के लिए विस्तार से जानकारी दी। कार्ययोजना का सही तरीके से निर्माण, समय से रिपोर्टिंग, दवाओं का सही तरीके से उम्र के अनुसार खिलाने के बारे में अवगत कराया। इस दौरान माइक्रो प्लानिंग के लिए यूनीसेफ और डब्लूएचओ की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में सहायक मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी, डॉ. बेलाल अनवर, सत्येंद्र यादव, मृत्युंजय गुप्ता  मौजूद रहे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें