फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नो मैपिंग मामलों की सुनवाई में लाएं तेजी

Tue, 03 Feb 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ब्लाक सभागार में जन सुनवाई करते सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी-संवाद
विज्ञापन
रोसयाबाजार। एसआईआर को लेकर सोमवार को पौली ब्लाॅक मुख्यालय पर नो-मैपिंग की सुनवाई की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत गागरगाड, परसहर, पडरिया, लौकिहा के मतदाताओं की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

लोगों ने एआरओ के समक्ष अपना दावा और प्रपत्र पेश किया। एआरओ खंड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा, सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, सीडीपीओ अनुज कुमार सहित चार पटल पर सुनवाई हुई।
एआरओ ने बताया कि मतदाताओं के डाकोमेन्ट पूर्ण कराया जा रहा। जिनका डाकोमेंट पूर्ण नहीं पाया जा रहा उन मतदाताओं को आगे तिथि को पुनः पूर्ण कागजात के साथ बुलाया जाएगा। मतदाताओं का कहना है कि नोटिस भेजे गए थे। लोगों का कागजात पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। नो मैपिंग के लिए सरकार की ओर से दिए गए प्रपत्र एकत्र करने में दिक्कत हो रही है। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग करने में दिक्कत आ रही है उनको सूचित किया जा रहा है सभी के डाक्यूमेंट मिलने पर फीडिंग करा कर उन्हें मतदान और नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें