संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह द्वारा थाना मेंहदावल के विवेचकों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया। विवेचना में साक्ष्यों का वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन किया जाए। अभियोगों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित/ शिकायतकर्ता से नियमित संपर्क बनाकर प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए। महिला संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। विवेचना के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। न्यायालय में प्रकरणों की प्रभावी पैरवी हेतु समय से चार्जशीट प्रेषित की जाए।