फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कल्याणकारी योजनाओं की लगाई प्रदर्शनी

Thu, 18 Sep 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में सूचना विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन करते एम एलसी रतन पाल सिंह
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सेवा पखवाड़ा के तहत बृहस्पतिवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व व न्यू इंडिया एवं प्रदेश सरकार सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य रतनपाल सिंह ने किया। यह प्रदर्शन दो अक्तूबर तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा जन सामान्य को केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें