संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा शुक्रवार को जिले के 54 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। पहली पाली में आयोजित परीक्षा में राजनीति शास्त्र, प्राणि विज्ञान, भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा में परीक्षार्थी शामिल हुए। एचआरपीजी कॉलेज केंद्र पर मुख्य गेट से परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद परिसर में प्रवेश दिया गया। सचल दल ने परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। परीक्षा के नोडल प्रभारी प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। शुक्रवार को तीन विषय की सेमेस्टर परीक्षा थी। परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। हालांकि एक विषय की परीक्षा होने के चलते परीक्षार्थियों की संख्या कम थी।