फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे केंद्र से पेपर मंगाकर कराई परीक्षा

विज्ञापन
संतक‌बीरनगर में एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
दूसरे केंद्र से पेपर मंगाकर कराई परीक्षा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले में शांति पूर्वक संपन्न हुई। पंजीकृत 11877 में से 1165 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। एक केंद्र पर हाईस्कूल गृहविज्ञान विषय का प्रश्न पत्र कम मिलने पर दूसरे केंद्र से प्रश्न पत्र मंगवाकर परीक्षा कराई गई। डीएम रवीश गुप्त, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुबह की पॉली में हाईस्कूल गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट चित्रकला की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र एसजीवीएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन उमावि गौराखुर्द पर हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा थी। दो प्रश्न पत्र वहां पर कम मिले थे। बाद में केंद्र व्यवस्थापक ने डीआईओएस से बात कर दूसरे केंद्र से प्रश्न पत्र मंगवाकर परीक्षा कराई। डीएम रवीश गुप्त ने सुबह की पॉली में बेलहर क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न होते मिली। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने सुबह की पॉली में सोहरा, आरपी यादव इंटर कॉलेज महुली, बारीडीहा आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी तरह से शाम की पॉली में भुजैनी, कल्पा देवी इंटर कॉलेज चुरेब का निरीक्षण किया, जहां पर परीक्षा शांति पूर्वक होते मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें