फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूतपूर्व सैनिकों ने एडीएम को सुनाई समस्याएं

Fri, 26 May 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की बैठक को संबो​धित करते एडीएम अ​भिनव रंजन श्रीवास्तव। सं
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक हुई। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं गईं और उसके निराकरण पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने विभिन्न शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से अपनी समस्याओं से एडीएम को अवगत कराया। इसमें भूतपूर्व सैनिकों के छह प्रकरण आए। चार प्रकरण जमीनी विवाद, एक प्रकरण उत्पीड़न एवं एक प्रकरण पेंशन से संबंधित रहा। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी आवेदनपत्र आए हैं उन पर संबंधित विभाग नियमानुसार कार्रवाई करे। भूतपूर्व सैनिकों के संबंध में जो भी प्रकरण आते हैं, उन्हें तत्काल उनके और डीएम के संज्ञान में लाते हुए यथोचित कार्रवाई की जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक में एसडीएम नवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी डीडीओ जीशान रिजवी, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद यादव, अपर सीएमओ डॉ. वीपी पांडेय, आपूर्ति विभाग से धर्मेन्द्र कुमार, भूतपूर्व सैनिक यदुनंदन मिश्र, कपिलदेव तिवारी, जितेंद्र बहादुर सिंह, शैलेंद्र यादव, नीरज यादव, एसएन पांडेय, मुक्तनाथ, बजरंगी प्रसाद, चंद्रभान भारती, शांति देवी, सती देवी, रत्ना देवी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें