फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के बड़े भाई ने की खुदकुशी

विज्ञापन
निहैला गांव किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद न्यूज एजे? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
पूर्व प्रधान के बड़े भाई ने की खुदकुशी
विज्ञापन

निहैला गांव में घर के अंदर छत के कुंडे से लटकी मिली लाश
पारिवारिक कलह में जान देने की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के निहैला गांव के पूर्व प्रधान के बड़े भाई ने शुक्रवार को घर के अंदर छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन तो बोलने से बचते रहे लेकिन गांव में चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

निहैला गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के पास में दो मकान है। एक मकान राम जानकी मार्ग के किनारे बना है तो दूसरा मकान गांव में स्थित है। परिजनों के मुताबिक गांव वाले मकान पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था। परिवार के सभी सदस्य रामजानकी मार्ग के बगल में बने घर में मौजूद थे। शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे पूर्व प्रधान के बड़े भाई 55 वर्षीय बेचई यादव की लाश गांव वाले मकान में एक कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटकती मिली। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पीड़ित परिजनों को दी। सूचना पर एसओ आरके गौतम भी मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर थाने चले गए। किसान बेचई यादव की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनके और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुुआ तो बेचई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इधर, सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें