फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक योग की रही धूम 

Tue, 21 Jun 2016 11:22 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
कार्यक्रम - फोटो : ambrish mishra
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को गांव से लेकर शहर तक योग की धूम रही। प्रशिक्षित योग साधकों ने लोगों को योग कराया। योग शिविर में पुरुषों के साथ ही महिलाओं और बच्चों ने भी भागीदारी निभाई। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला इकाई की ओर से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद परिसर में योग दिवस मनाया गया। इसमें करीब सात सौ लोगों ने प्रतिभाग किया, जिसमें करीब 150 महिलाएं भी शामिल रहीं। 
विज्ञापन


जिला प्रभारी राज रतन सिंह ने मंच से कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। प्रात: छह बजे प्रतिभागियों ने अपना-अपना स्थान ग्रहण किया। प्रतिभागियों को व्यस्त रखने के लिए आधे घंटे तक यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार कराया। हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद के प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य राम गोपाल रूंगटा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम ललित यादव उपस्थित रहे। भाजपा नेता गंगा सिंह सैंथवार, आरएसएस के जिला प्रचारक जय प्रकाश, ओम प्रकाश आर्य, सूर्य नारायण भी उपस्थित रहे। बाहिलपार के स्वतंत्र कुमार प्रजापति, हरपुर के सूरज कुमार, कृष्ण कुमार ने मंच पर कठिन आसनों का प्रदर्शन किया। सात बजे निधारित प्रोटोकाल के अनुसार ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, कटिचालन, घुटना चालन, खड़े होकर किए जाने वाले पांच आसन, बैठकर किए जाने वाले सात आसन और लेटकर किए जाने वाले निर्धारित सभी आसन कराए गए। प्राणायाम के क्रम में कपालभांती, नाड़ी शोधन, शीतली, भ्रामरी का अभ्यास कराया गया। पांच मिनट तक ध्यान कराने के सभी को संकल्प वाचन कराया गया। इस अवसर पर श्याम लाल चौधरी आदि उपस्थित रहे। 
इसी क्रम में गायत्री मंदिर के पास स्थित एक मैरेज हाल में भी आर्ट आफ लिविंग की ओर से योग कराया गया। प्रशिक्षक अमित जैन ने निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार योग कराया। इस अवसर पर श्रवण अग्रहरि, डॉक्टर अशोक चौधरी, डॉक्टर वीके गुप्ता, डॉक्टर कृष्ण चंद्र पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में भी योग शिविर लगाया गया। यहां पर पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय, सीओ आरके सिंह, सीओ उत्तम सिंह, आरआई खिचडू राम, कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, संतोष तिवारी, बलराम मिश्र आदि ने योग में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें