फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डेढ़ साल बाद भी तैयार नहीं हो सका विद्यालय का शौचालय

Mon, 01 Jun 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। उच्च प्राथमिक विद्यालय जब्बार में तीन शौचालय का निर्माण होना था। निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन डेढ़ वर्ष से अधूरा पड़ा है। इससे छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों को दिक्कत हो रही है। प्रधानाध्यापक की शिकायत के बाद भी खंड विकास कार्यालय के जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। मेंहदावल विकास खंड ग्राम पंचायत से उच्च प्राथमिक विद्यालय जब्बार में तीन शौचालय का निर्माण होना था। यहां दिव्यांग तथा बालिका एवं छात्रों के लिए शौचालय बनने थे। लगभग आठ लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण कराया जाना था।
विज्ञापन

निर्माण कार्य शुरू भी हुआ, लेकिन पूरा नहीं हो पाया। आधा अधूरा निर्माण कार्य विद्यालय में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं तथा अध्यापकों की समस्या बढ़ा रहा है। प्रधानाध्यापक राजकुमार ने लिखित रूप से कई बार खंड विकास कार्यालय को शौचालय निर्माण के लिए पत्राचार किया। लगभग डेढ़ वर्ष से शौचालय की दीवार खड़ी है, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ।
विज्ञापन

-
जब्बार में अधूरे शौचालय निर्माण का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित सचिव से जानकारी मांगी गई है। निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।
-अभिनव रवि वत्स, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें