फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चार वर्ष बाद भी नगर पंचायत बखिरा में साप्ताहिक बंदी नहीं

Wed, 12 Jun 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के गठन की घोषणा करीब चार वर्ष पहले हुई थी, लेकिन अभी तक साप्ताहिक बंदी की तिथि निर्धारित नहीं हो सकी है। कारोबारियों ने जिलाधिकारी से बखिरा नगर पंचायत की साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पप्पू वर्मा, मोहित, शिवशंकर, शिवकुमार, नन्दलाल, राजू कसेरा, संतोष वर्मा ने कहा कि चार वर्ष बीतने के बावजूद बखिरा नगर पंचायत में साप्ताहिक बंदी नहीं होती है। नगर पंचायत में शामिल अमरडोभा, लेडुआ-महुआ, बुंदीपार में दर्जनों दुकानें हैं, जो सातों दिन खुलती हैं। नगर पंचायत गठन होने के बाद लोगों ने साप्ताहिक बंदी की उम्मीद जगी थी, लेकिन जिम्मेदारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन लोगों को एक दिन आराम मिलने के साथ ही अन्य तमाम जरूरी कार्य करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


ईओ आदित्य प्रकाश ने बताया नगर पंचायतों की साप्ताहिक बंदी श्रम विभाग निर्धारित करता है। यदि ऐसा होता है तो वह इसका पालन जरूर कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें