फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मूल्यांकन कार्य पूरा, 13 दिन में 3.64 लाख कांपियां जांची गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। 13 दिनों में दो केंद्रों पर 3.64 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों के प्राप्तांक को ऑनलाइन ही बोर्ड को भेज दिया गया है। कोठार में बंद कापियों को अब प्रयागराज भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की उप नियंत्रक डाॅ. सबीहा मुमताज ने बताया कि इंटरमीडिएट की 1,63,296 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित हुई हैं। सभी उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरूण कुमार ओझा के बताया कि हाईस्कूल की 2,00,112 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित हुई थीं। सभी का मूल्यांकन कर लिया गया है। दोनाेें केंद्रों पर मूल्याकंन पूरा होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। उत्तरपुस्तिकाओं में छात्रों के प्राप्तांकों को ऑनलाइन ही बोर्ड को भेज दिया गया। उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखवाया गया है, इन्हें क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि मूल्यांकन कार्य दोनों केंद्रों पर पूरा हो गया है। परीक्षकों ने मेहनत कर 13 दिन में मूल्यांकन का कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें