संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन में आठवें दिन बुधवार को दोनों केंद्रों पर जारी रहा। इस दौरान कुल 31,112 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। इसमें हाईस्कूल की 14,063 एवं इंटरमीडिएट की 17,049 उत्तरपुस्तिकाएं शामिल हैं।
राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की उप नियंत्रक डाॅ. सबीहा मुमताज में बताया कि इंटरमीडिएट की 1,63, 296 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित हुई है। आठवें दिन 17,949 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
हीरालाल रामनिवास इंटर काॅलेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक अरूण कुमार ओझा के बताया कि हाईस्कूल की 2,00,112 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित हुई है। बुधवार को 14,063 कापियों का मूल्याकंन हुआ है। अब हाईस्कूल की विज्ञान अैर हिंदी की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच शेष हैं। दो दिन में इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि मूल्यांकन कार्य अंतिम चरण में है।