फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में हुई निर्विवादित वरासत बॉक्स की स्थापना

विज्ञापन
खलीलाबाद तहसील में एसडीएम सदर अजय कुमार त्रिपाठी ने निर्विवादित वरासत बॉक्स की स्थापना कराई। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
तहसील में हुई निर्विवादित वरासत बॉक्स की स्थापना
विज्ञापन

एसडीएम सदर की पहल, भागदौड़ से मिलेगी निजात
संतकबीरनगर। निर्विवादित वरासत दर्ज किए जाने को लेकर एसडीएम सदर ने नई पहल की है। इसके तहत खलीलाबाद तहसील में सोमवार को निर्वावादित वरासत बॉक्स की स्थापना की गई। जिससे लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ने बताया कि ऐसे कृषक जो तहसील के सुदूर हिस्सों में रहते हैं। जहां ऑनलाइन आवेदन कराने की सुविधा नही हैं या ऐसे कृषक जिनको वरासत कराए जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा हो, ऐसे सभी कृषकों के लिए तहसील में राजस्व लिपिक के पटल पर वरासत बॉक्स की स्थापना की गई है। वरासत के आवेदन के साथ खतौनी की प्रति, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सभी वारिस का आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर के साथ में संलग्न किया जाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि वरासत बॉक्स का प्रतिदिन निरीक्षण किया जाएगा तथा आवेदन को ऑनलाइन दर्ज कराकर लेखपालों के पोर्टल पर भेजा जाएगा। वरासत होने के बाद कृषकों को खतौनी की प्रति भी दी जाएगी। वरासत आवेदन करते समय कृषकों को इस बात का ध्यान देना होगा कि वरासत निर्विवाद हो और उसके संबंध में कोई भी प्रकरण किसी भी न्यायालय में विचाराधीन न हो। इस मौके पर नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता, लेखपाल यदुनाथ त्रिपाठी और राम प्रताप यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें