फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भदाह में हुई निबंध, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरदार पटेल इंटर काॅलेज भदाह में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने विकसित भारत थीम पर आयोजित होने वाली निबंध, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विनोद चौरसिया के निर्देशन में होने वाली पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रा इरम खातून, रोशनी, प्रिया गुप्ता, खुशनुमा और नेहा ने प्रतिभाग किया और विकसित भारत थीम पर विभिन्न पोस्टर बनाए। इन पोस्टरों की सभी ने सराहना की। वहीं निबंध प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता में भी काफी संख्या में बच्चों ने प्रतिभाग किया और प्रतियोगिता की थीम पर आधारित निबंध के साथ ही क्विज में सवालों के उत्तर दिए। विद्यालय के शिक्षकों राकेश कुमार चौरसिया, रामप्रकाश, अमित कुमार, जितेन्द्र, अजय सिंह, ईश्वरचन्द्र, बालकृष्ण यादव, रामू चौरसिया, किरन पटेल व अन्य ने योगदान दिया। इस दौरान बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें