फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर में किया मार्च

विज्ञापन
शहर में पैदल र्मा करते एसपी,सीओ और पुलिसकर्मी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ शहर में किया मार्च
विज्ञापन

लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की
संतकबीरनगर। श्रावण मास और मोहर्रम के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने शनिवार को शहर में पैदल मार्च निकाला।
मेंहदावल बाईपास से मधु कुंज तिराहे तक पुलिस कर्मियों ने मार्च किया। एसपी सोनम कुमार ने लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। एसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। अफवाह एवं झूठे संदेश फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी बीच एक नेत्रहीन शख्स दिखाई दिया। एसपी ने उसका कुशल क्षेम पूछा और उसे गंतव्य तक पहुंचाने का कोतवाल को निर्देश दिया। कोतवाल ने उसे ई-रिक्शा से भेज दिया। इस दौरान सीओ लाइंस राजीव कुमार यादव, प्रशिक्षु सीओ दीपांशी राठौर, कोतवाल विजय नरायन प्रसाद, इंस्पेक्टर अपराध दीपक दूबे, इंस्पेक्टर राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें