फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने पर छात्र पर की गई थी फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने पर छात्र पर की गई थी फायरिंग
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने छात्र पर लगाया गंभीर आरोप
आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस
धनघटा(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सिरसी चौराहे पर छात्र पर की गई फायरिंग की घटना में शनिवार को नया मोड़ आ गया। महुली क्षेत्र की एक युवती थाने पहुंची। उसने छात्र पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
महुली क्षेत्र के साखी गांव के निवासी 19 वर्षीय आदर्श राय ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सिरसी चौराहे पर सिरसी गांव के एक युवक ने उसे निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने सिरसी के गांव प्रभाकर राय के विरुद्घ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने जब जांच शुरू की तो विवाद की जड़ में एक युवती का होना बताया गया। शनिवार को महुली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती धनघटा थाने पहुंची और बताया किसांखी गांव निवासी युवक ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन

युवती के आरोप के बाद पीड़ित पक्ष सकते में आ गया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि महुली क्षेत्र की रहने वाली युवती और फायरिंग करने वाला आरोपी आपस में बातचीत कर रहे थे। उसकी तस्वीर मोबाइल फोन से खींच कर पीड़ित आदर्श ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें