फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरयू की कटान से बढ़ा खतरा, बारिश ने दी बाढ़ की दस्तक

विज्ञापन
दौलतपुर में कटान करती सरयू नदी-संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। सरयू अपने बहाव क्षेत्र में फिलहाल स्थिर होकर बह रही है लेकिन दो दिनों से हो रही बारिश ने आसपास के लोगों की चिंता फिर बढ़ा दी है। ग्रामीणों को डर है कि बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ा तो क्षेत्र में दोबारा बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है। वैसे बाढ़ के दौरान हुई दुश्वारियों से लोग अभी पूरी तरह उबर भी नहीं पाए हैं। राप्ती 24 घंटे में 88 सेंटीमीटर बढ़ी है। बृहस्पतिवार को राप्ती का जलस्तर 75.25 मीटर पर था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 76.8 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

सियरकला और गायघाट के लोगों की आवागमन संबंधी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सियरकला में पुलिया का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को एमबीडी बांध तक पहुंचने के लिए बालू की बोरियों के सहारे जोखिम भरा रास्ता पार करना पड़ रहा है। दोनों तरफ गहरी खाई और पानी के बीच से होकर गुजरने के कारण लोगों को हर समय हादसे का डर बना रहता है।
उधर दौलतपुर और रामपुर में सरयू का कटान लगातार जारी है। नदी खेती योग्य भूमि को काटकर अपने आगोश में ले रही है। जलस्तर में कमी के बावजूद कटान तेज होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और सियरकला में पुलिया का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें