फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ईओडब्लू की टीम ने खंगाला रिकाॅर्ड

Thu, 29 Aug 2024 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- आंबेडकर ग्रामों में विकास कार्यों के लिए धन का आवंटन
विज्ञापन

- पूर्व डीपीआरओ के खिलाफ चल रही जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में तैनात रहे पूर्व डीपीआरओ पलटू राम के खिलाफ चल रही जांच में बुधवार को बनारस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) टीम फिर पहुंची। टीम ने कार्यालय के कर्मचारियों का बयान दर्ज किया। साथ ही उनके कार्यकाल में आंबेडकर गांवों के लिए जारी हुए धन के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


बतादें कि वर्ष 2009 में तैनात रहे पूर्व डीपीआरओ के समय आंबेडकर ग्रामों में विकास को लेकर धन का आवंटन हुआ था, लेकिन उसमे कुछ कार्य नहीं हुए थे। जिसकी शिकायत शासन स्तर तक पहुंची थी। उसके बाद शासन ने इसकी जांच ईओडब्लू बनारस को सौपी थी। इससे पूर्व टीम 13 अगस्त को कार्यालय आई थी। 2009 के अभिलेख मांगे थे पर अभिलेख मिले। टीम बुधवार को फिर कार्यालय में आई। टीम ने एक-एक कर कर्मचारियों का बयान दर्ज किया और उनसे पूर्व डीपीआरओ के समय हुए भुगतान के बारे में जानकारी ली। टीम करीब दो घंटे तक कार्यालय में रही, हालांकि टीम को अभिलेख नहीं मिले है। टीम के कार्यालय में मौजूद रहने से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें