फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उद्यमियों को फैक्टरी एक्ट के बारे मेें किया जागरूक

Fri, 30 Jan 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद स्थित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यालय पर कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने की। गोरखपुर से आए सहायक निदेशक कारखाना अमित कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने उद्यमियों को फैक्टरी एक्ट के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन फैक्टरी का पंजीकरण अभी नहीं हो पाया है, वह सभी लोग अति शीघ्र पंजीकरण करा लें, अन्यथा किसी दुर्घटना की दशा में कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। बैठक में यूपीसीडा के रमेश कुमार, कमलेश कुमार यादव, मनोज वर्मा, सत्यनारायण द्विवेदी, उदयभान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें