फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को एचआरपीजी कॉलेज में नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि डॉ. शिव कुमार यादव एवं डॉ. आलोक कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रो. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने से 60 मिनट पूर्व खुलेगा। प्रत्येक परीक्षार्थी अपने प्रवेश-पत्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें और उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार ही अभिलेखों के साथ महाविद्यालय उपस्थित हों।
परीक्षार्थी मोबाइल, कैल्कुलेटर आदि कोई अन्य यांत्रिक डिवाइस, नोटबुक आदि के साथ प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पश्चात किसी भी दशा में परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा की पूर्ण समाप्ति के पश्चात ही अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष से बाहर जा सकेगा। किसी भी तरह की अराजकता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बैठक में उप नोडल अधिकारी डॉ. अमर सिंह गौतम, केंद्राध्यक्ष डॉ. अमित कुमार भारती, शशिकांत राव, रविंद्र कुमार चौरसिया, यूनुस अख्तर खान, अरुण कुमार ओझा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें