फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मतदाता सूची में नाम जोड़वाने युवाओं में उत्साह

Mon, 19 Jan 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल नगर में मतदाता पुनरीक्षण करे लेकर फार्म भरते लोग-संवाद
विज्ञापन
मेहदावल। मेंहदावल नगर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य में ड्राफ्ट सूची प्रकाशन के साथ ही 6, 7,8 फार्म भरने में मतदाता उत्सुक हैं। उत्तर पट्टी, नायक टोला, ठठराही, हरदीहट्टा में बूथ पर भीड़ रही।
विज्ञापन


मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 325, 326, 327, 328 पर रविवार को मतदाताओं की भारी भीड़ देखी गई। एक तरफ फार्म संख्या 8 संशोधन के लिए लोग फार्म भरते नजर आए वहीं दूसरी तरफ फार्म संख्या 7 नाम डिलीट करने को भी उत्सुक दिखे। 18 वर्ष की उम्र के मतदाता तथा जिनके नाम मतदाता सूची के प्रशासन में नहीं आया है। ऐसे मतदाताओं ने फार्म संख्या 6 भरने में दिलचस्पी दिखाई।
सुपरवाइजर जयकुमार तिवारी ने बताया कि उनके पास दस बूथाें की जिम्मेदारी है। नाम जोड़ने के फॉर्म अधिक मात्रा में भरे जा रहे हैं। संशोधन तथा डिलीशन के फार्मों की मांग कम है। 18 वर्ष के युवा मतदाता बनने के लिए काफी उत्सुक हैं जो बूथ पर पहुंचकर फार्म संख्या 6 भरने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 30 जनवरी तक प्रत्येक बूथ पर यह अभियान लगातार चलना है।
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार राय ने तहसील सभागार में आयोजित बीएलओ की बैठक में पहले ही निर्देशित कर रखा है कि पात्र का नाम छूटना नहीं चाहिए और अपात्र का नाम कदापि जोड़ा नहीं जाना चाहिए। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर लगाए गए बीएलओ तथा अन्य कर्मचारी चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार फार्म का वितरण तथा उसे भरवाने का कार्य कर रहे हैं। बीएलओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि बूथ संख्या 325 पर डिलिट फार्म कम लोग ले रहे हैं।
संशोधन के फार्म संख्या 8 का वितरण किया गया। जबकि फार्म संख्या 6 नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए अधिक मांग है। यह कार्य 30 जनवरी तक पूर्ण कर देना है। लोगों ने मतदाताओं से जागरूकता का परिचय देते हुए बूथ पर पहुंचकर फार्म लेने तथा उसको भरकर जमा करने अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें