फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जिला अस्पताल में तीन दिन ही मिल रहे ईएनटी विशेषज्ञ, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपर सीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद सप्ताह में तीन दिन देखते हैं ओपीडी, बाकी दिन सीएमओ कार्यालय में करते हैं काम
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ की नियमित तैनाती नहीं होने से कान, नाक और गले के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल सीएमओ कार्यालय में तैनात अपर सीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद को संबद्ध कर सप्ताह में तीन दिन ओपीडी की जिम्मेदारी दी गई है। बाकी तीन दिन मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक की सुविधा नहीं मिल पाती है।

जानकारी के अनुसार, करीब एक साल पहले जिला अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एमके सिंह के नहीं आने के बाद से यह पद खाली है। उनके स्थान पर नियमित चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। कई मरीज इलाज के लिए गोरखपुर और बस्ती का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन करीब 1600 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। इनमें 150 से 200 मरीज कान, नाक और गले से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आते हैं। प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ईएनटी विशेषज्ञ नहीं होने के कारण दूरदराज के मरीज जिला अस्पताल पर निर्भर हैं।

वर्तमान व्यवस्था के तहत डॉ. महेंद्र प्रसाद सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में मरीजों को देखते हैं। शेष तीन दिन वह सीएमओ कार्यालय में विभागीय कार्यों का निस्तारण करते हैं। ऐसे में इन दिनों ईएनटी के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. रमाशंकर ने बताया कि ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एमके सिंह करीब एक साल पहले जिला अस्पताल से चले गए थे। उनके वापस नहीं आने से विशेषज्ञ की कमी बनी हुई है। सीएमओ कार्यालय में तैनात अपर सीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद सप्ताह में तीन दिन मरीजों को देखते हैं। इससे कुछ राहत मिली है। नियमित विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें