फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में सुंदरीकरण के साथ लीजिए हरियाली का मजा

Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल बाईपास पर लगीं झूमर लाइटें, पाथ-वे का हुआ निर्माण
विज्ञापन

- डिवाइडर पर लग रहे फूलदार पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर बदल रहा है। विकास कार्य तेजी से हो रहे है। मेंहदावल बाईपास पर जहां झूमर लाइटें लगाई गई हैं वहीं पाथ-वे आदि का निर्माण पूरा हो चुका है। डिवाइडर पर फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं, जो एक आकर्षक लुक में दिख रहा है। साथ ही फूड प्लाजा, पार्क आदि विकास के कार्य भी शुरू हो गए हैं। आने वाले दिनों शहर आकर्षक का केंद्र बनेगा, इसकी झलक अभी से दिखने को मिल रही है।
शहर की आबादी करीब एक लाख से ऊपर पहुंच गई है। 25 वार्डों में बंटे शहर में विकास को गति देने के लिए प्रशासन ने पहल की है। इसकी झलक दिखने लगी है। मेंहदावल बाईपास के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। फव्वारा का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। साथ ही झूमर लाइटें लगाई गई हैं, जो शाम होते ही चौराहे को आकर्षक लुक दे रहीं हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के डिवाइर पर फूलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। वह पौधे सूखें नहीं, इसके लिए पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है। अब तक मेंहदावल बाईपास से गोला बाजार तक फूलदार पौधे लगाए जा चुके हैं। कुछ दिनों में पूरे शहर में फूलदार पौधे लग जाएंगे। इससे शहर आने वालों को हरियाली देखने को मिलेगी।

फूड प्लाजा व पार्क का भी शुरू हुआ कार्य
शहर के नगर पालिका परिषद कार्यालय के पास खाली कराई गई जमीन पर फूड प्लाजा बनाने का कार्य भी शुरू हो गया है। यहां पेयजल के लिए बोरिंग कराई जा रही हैं। साथ ही बाउंड्रीवाल के लिए खोदाई कर दी गई है। साथ ही डीएम आवास के पास पार्क का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया है। यहां पर औषधि पौधे भी लगाए जाएंगे और बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा पंडित दीनदयाल पार्क भी बनकर तैयार हो चुका है। आने वाले दिनों में अंडरपास से आवाजाही भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर को आकर्षक लुक देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मेंहदावल बाईपास पर फव्वारा बनकर तैयार है। जल्द ही जो कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा। - महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें