फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं मिहिर

विज्ञापन
-इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं मिहिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले में पहला स्थान हासिल करने वाले मिहिर के पिता खेती करते हैं। मिहिर ने परीक्षा में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल कर पिता के साथ ही जिले का नाम रोशन किया है। मिहिर का इंजीनियर बनने का सपना है। 
विज्ञापन

ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्र मिहिर भट्ट के पिता उमेश कुमार भट्ट खेती करते हैं। मूलत सिद्घार्थनगर जनपद के बांसी के रहने वाले मिहिर खलीलाबाद के कैलाशनगर में किराए के मकान में रहते है और पठन-पाठन करते हैं। मिहिर ने बताया कि उसने अंग्रेजी में 94, गणित में 95, भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 95, शारीरिक शिक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल किया। उसने बताया कि शेडयूल बनाकर पढ़ाई की। सुबह-शाम का अलग-अलग शेड्यूल था। इसके साथ ही रात में भी कुछ देर तक पढ़ाई करते थे। उनकी पढ़ाई में माता सीमा देवी ने साथ दिया। इसके साथ पिता का हौसला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें